Thursday, June 23, 2022

डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर आँनलाइन दावा/ आपत्तियों के निष्पादन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिकसित किए गए गरुड़ा एप का hands-on प्रशिक्षण ।

डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर आँनलाइन  दावा/ आपत्तियों के निष्पादन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिकसित किए गए गरुड़ा एप का hands-on प्रशिक्षण । 





रोहतास से ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 

सासाराम (रोहतास)  आज दिनांक 23 जून, 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, रोहतास, धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर ऑनलाइन दावा/ आपत्तियों के निष्पादन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित किए गए गरुड़ा एप का hands-on प्रशिक्षण ,सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारियों, आईटी सहायकों तथा प्रत्येक ब्लॉक के दो- दो मास्टर ट्रेनरों को दिया गया।


 ज्ञातव्य है कि दावा /आपत्ति प्राप्त करने की संपूर्ण प्रक्रिया को पेपरलेस/ पेपरविहीन। बनाने की दिशा में ,भारत निर्वाचन आयोग की यह अत्यंत सराहनीय पहल है।

 गरुड़ा ऐप सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों के लिए विकसित किया गया है। उक्त ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी(blo), सभी पात्र व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन( एनवीएसपी अथवा वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से ) किए गए आवेदनों को ero नेट से प्राप्त करने के पश्चात उन्हें प्रोसेस करेंगे। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि सभी प्राप्त दावा /आपत्ति के ऑनलाइन फॉर्म को संबंधित आवेदक  के घर जाकर उनकी सारी प्रविष्टियों को सत्यापित करें तथा तत्पश्चात पूर्णतया संतुष्ट होकर उसे ओके करते हुए, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सबमिट कर दें।

 तत्पश्चात निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से उक्त फॉर्म का निष्पादन कर दिया जाना है।


 गरुड़ ऐप के माध्यम से बीएलओ के पास ना केवल सभी निर्वाचकों का डाटा उपलब्ध रहेगा बल्कि जितने भी ऑनलाइन /ऑफलाइन प्रपत्र प्राप्त हुए हैं ,उन्हें गरुड़ ऐप के माध्यम से ही प्रोसेस करते हुए उन का निष्पादन कर दिया जाएगा ।इसके साथ गरुड़ ऐप पर मतदान केंद्र का फोटोग्राफ, मतदान केंद्र का अक्षांश देशांतर इत्यादि अपडेट करने की सुविधाएं भी प्रदान की गई है।


 जिला समाहरणालय के संवाद कक्ष में गरुड़ app के hands -on ट्रेनिंग के दौरान  उप निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास , सत्यप्रिय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी ,डेहरी संतोष कुमार एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी सासाराम रणजय कुमार द्वारा सभी उपस्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह वीडियो आई टी  सहायक एवं मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग हेतु जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी खालिद महमूद एवं आईटी मैनेजर अजित कुमार भी उपस्थित रहे।
 उक्त अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निकट भविष्य में सभी दावा/ आपत्ति संबंधी प्रपत्रों को ऑनलाइन मोड में ही निष्पादन किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र में गरुड़ा ऐप के तकनीकी पहलुओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
 जिलास्तरीय प्रशिक्षण के पश्चात सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार, अपने-अपने प्रखंड में छोटे समूहों में  अपने क्षेत्राधीन सभी बीएलओ को गरुड़ा ऐप का हैंड्स on ट्रेनिंग प्रदान किया जाना है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...