Sunday, June 5, 2022

जिले के ग्राम डुमरा में आयोजित हुआ सूर्यनारायण सप्ताहिक प्राण महायज्ञ ।

जिले के ग्राम डुमरा में आयोजित हुआ सूर्यनारायण सप्ताहिक प्राण महायज्ञ ।







निशांत कुमार
संवाददाता

औरंगाबाद जिला के हसपुरा प्रखण्ड के डुमरा गाँव में श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठा  का भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रीतिनिधि राजीव रंजन उर्फ़ नन्हका बाबू एवं जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष साह पूर्व केंद्र मंत्री माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी के साथ मैं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रणविजय कुमार सिंह ओबरा विधानसभा के प्रत्याशी अजय कुमार जी विकास कुमार जी निर्भय पासवान जी रवि मल्होत्रा जी हसपुरा प्रखंड के प्रखंड पदाधिकारी अभय कुमार सिंह व्यवस्थापक दीपनारायण सिंह,सचिव - श्याम किशोर यादव,कोषाध्यक्ष - हरेकृष्ण सिंह ने कहा की यज्ञ श्री 1008 स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के तत्वधान में बहुत हीं भक्तिमय माहौल एवं शुद्ध वातावरण में हो रहा है!
सुबह में परिक्रमा एवं रात्रि में प्रवचन किया जा रहा है ! नवनिर्मित सूर्यमंदिर को आकर्षक बनाया गया है, भास्कर सूरज की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर हीं यज्ञ का आयोजन किया गया है..!  समस्त ग्रामीण जनता के पूर्ण सहयोग से यज्ञ को सफल बनाया जा रहा है, महिला श्रद्धालू की भीड़, आस्था काफ़ी संख्या में देखी गईं

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...