Monday, June 27, 2022

जीवन-लक्ष्य को तय करें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से लग जाएं : करुणा सागर ।

जीवन-लक्ष्य को तय करें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से लग जाएं : करुणा सागर ।


अरवल/बिहार ।





अरवल असेंबली ऑफ गॉड स्कूल ऑफ एजुकेशन के द्वारा  छात्र सांसद का आयोजन किया गया. संवाद सृजन के लिए कार्यक्रम के तहत पुलिस महानिदेशक, डॉ करुणा सागर ने छात्र-छात्राएं को संबोधित किया. विद्यालय के निदेशक  अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ कमलेश कुमार के संचालन में सम्पन्न इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी,अरवल के चेयरमैन देवेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर शर्मा ने भाग लिया.  तत्पश्चात संवाद आरंभ हुआ. छात्र, छात्राओं को संबोधित करते पुलिस महानिदेशक, डॉ करुणा सागर ने कहा कि मैं आप सबों से मिलने आया हूं. मिलने का मकसद आप सबों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है. मैं चाहता हूं कि आप सब अपने जीवन में इतने कामयाब हों कि पूरा जिला आप पर गर्व करे और मैं भी. आप मेरे भविष्य हैं. अपने भविष्य को सुन्दर,सुखद और सुरक्षित बनाना चाहते हैं. यह तभी संभव होगा जब आप अपने भविष्य को संवारने का काम पूरी तन्मयता से करेंगे. और,आपके इस प्रयास में मैं सहयोगी बनना चाहता हूं. छात्र, छात्राओं का प्रश्न लेने से पहले उन्होंने कहा कि यह मुश्किल काम नहीं है. आप अपने जीवन-लक्ष्य को तय करें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से लग जाएं. इस मंत्र के सहारे आप वह सब प्राप्त कर सकते हैं,जो प्राप्त करना आप चाहते हैं. विद्यालय के बच्चों ने डीजीपी, डॉ करुणा सागर से निर्भीक होकर प्रश्न पूछे और श्री सागर ने असरदार तरीके से जवाब दिया. अष्टम,नवम,दशम के छात्र, छात्राओं द्वारा पूछे गए सवाल में उन सबों की यह जिज्ञासा दिखाई पड़ी कि आप आइपीएस कैसे बने?हम सबों को क्या करना चाहिए. श्री सागर ने पूरी स्पष्टता के साथ कहा कि आप का इरादा कुछ अच्छा करने का होना चाहिए. अपनी योग्यता का निरन्तर विकास करें. पढ़ाई मन लगाकर करें. सफल लोगों की आत्मकथा पढ़ें. आप किसी को अपना आदर्श मानें और उस आदर्श से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर निर्धारित लक्ष्य की ओर निरन्तर बढ़ते रहें. मेरी उपलब्धि आप सबों से यही कहती है.  संवाद सृजन के लिए कार्यक्रम में नवम के अंकित कुमार,संकेत कुमार,काजल कुमारी,पल्लवी कुमारी,दशम के अंकित कुमार,महवीश प्रवीण, अष्टम की सलोनी कुमारी ने भाग लिया. सधन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत डॉ करुणा सागर, पुलिस महानिदेशक, निदेशक आधुनिकीकरण, ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट, दिल्ली को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर की गई. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान गाकर स्वागत किया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...