शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
राजपुर (रोहतास) बघैला थाना क्षेत्र के रोतवा गांव निवासी बुचुन सिंह को स्थानीय पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को रोतवा गांव की दक्षिण दिशा स्थित स्टेडियम के समीप से हाथों में शराब की थैला के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोविड़ जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया है।
