Wednesday, June 22, 2022

राजपुर में दो शमशान घाट, यात्री सेड व सामुदायिक शौचालय का किया गया भूमि पूजन ।

राजपुर में दो शमशान घाट, यात्री सेड व सामुदायिक शौचालय का किया गया भूमि पूजन ।





राजपुर (रोहतास) प्रखण्ड के सियावक और बराव पंचायत में श्मशान घाट, यात्री सेड व सामुदायिक शौचालय का भूमि पूजन जिला परिषद रेशमा कुमारी द्वारा किया गया। जिससे लोंगो में खुशी व्याप्त है। इस बेहतर कार्य के लिए भूमि पूजन पर जिला परिषद को क्षेत्र के लोगों ने आभार व्यक्त किया है। जिला परिषद ने बताया कि सरकार द्वारा स्वच्छता के के प्रति कई प्रकार के योजना चलाई जा रही है। गरीब व मध्यम परिवार के लोगों को खुले में शौच न करें इसके लिए की सियावक गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। वहीं दूसरी तरफ धावा गांव के समीप महाबीर मंदिर स्थित यात्री सेड की निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। इस स्थल से जिनोरिया, नोनीयाडीह,धावा गांव के ग्रामीण राजपुर, नोखा, संझौली जाने के लिए गाड़ी पकड़ते हैं । यात्री शेड और चबुतरा का निर्माण होने से यात्रियों को बैठने के लिए सुनिश्चित और आरामदायक जगह मिलेगी । जहां गांव की सैकड़ो महिलाओं द्वारा गाजे बाजे के साथ जिला परिषद को बेहतर कार्य को लेकर स्वगात किया।
उन्होंने बताया कि बराव पंचायत के सुल्तानपुर एवं एवं सियावक पंचायत के इंद्रपुरवा गांव में श्मशान घाट का निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है।
मौके पर कनीय अभियंता अयोध्या राम, संजय चौधरी, मुकेश पटेल, धर्मेन्द्र कुमार, संजू देवी, कलावती देवी, बिंदा देवी व अन्य लोग मैजूद रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...