Friday, June 3, 2022

भाजयुमो द्वारा भगत सिंह स्मारक पर चलाया गया स्वच्छता अभियान ।

भाजयुमो द्वारा भगत सिंह स्मारक पर चलाया गया स्वच्छता अभियान ।


बिहार ...




सासाराम (रोहतास) भाजयुमो रोहतास द्वारा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के तहत सासाराम स्थित शहीद भगत सिंह के स्मारक पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई एवं पुष्पांजलि किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा रोहतास के जिला उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम प्रभारी विवेक सिंह, भारतीय जनता पार्टी सासाराम नगर अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, भाजयुमो महामंत्री अभिषेक तिवारी, भाजयुमो उपाध्यक्ष संतोष कुमार एवं इंद्रजीत सिंह, जिला मंत्री मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक ध्रुव सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वीणा देवी, महिला मोर्चा सासाराम ग्रामीण अध्यक्ष शशिबाला कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, संतोष सिंह, सुजीत गोड, संतोष कुमार, रविशंकर प्रसाद, बजरंगी कुमार, संजय कुमार, उज्जवल श्रीवास्तव, विकास कुमार, सरदार अमित सिंह, राजेश कुमार, प्रीतम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...