Friday, June 3, 2022

हसपुरा प्रखण्ड के किसान भवन में हुआ प्रखण्ड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक ।

हसपुरा प्रखण्ड के किसान भवन में हुआ प्रखण्ड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक ।




निशांत कुमार
ब्यूरो संवाददाता


बिहार । औरंगाबाद जिला के हसपुरा प्रखण्ड के किसान भवन के प्रांगण में प्रखण्ड प्रमुख विजय यादव के अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, अंचल अधिकारी - नुमान अहमद, सहकारिता पदाधिकारी,सहायक निर्देशक 
(शब्य )भूमि संरक्षण, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष सचिन कुमार,जिला परिषद प्रतिनिधि एकलाख खान,अरुण सिंह, सतेन्द्र यादव,श्याम किशोर सिंह,मिंटू शर्मा, नन्दन यादव,अशोक कुमार, अजय कुमार शामिल हुयें.! खाद की कालाबाजारी न हो, हर जरूरतमंद किसान को खाद मिले, इसपे विचार किया गया, एवं पदाधिकारीगण आमकिसान से भी सहयोग करने की अपील कियें !

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...