Tuesday, June 7, 2022

प्रखंड मुख्यालय में ही पसरा है कचरा का अंबार तो आम जगह की स्थिती क्या होगी ।

प्रखंड मुख्यालय में ही पसरा है कचरा का अंबार तो आम जगह की स्थिती क्या होगी ।






कुर्था(अरवल) :  स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के खेमकरण सराय को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद अरवल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुपा कुमारी को कुर्था नगर पंचायत का प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है.। खेमकरण सराय में नगर पंचायत की व्यवस्था को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत के व्यवस्थाओ  पूर्ण करने को लेकर कार्य कर रहे हैं जिसे लेकर कार्यपालक अधिकारी ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया था कि अब कुर्था बाजार में नाली की पानीऔर और गंदगी नहीं लगेगी लेकिन कुछ दिन पहले नगर पंचायत प्रशासन ने नालियों की सफाई के कार्य का प्रारंभ कर दी है जिससे बरसात में नालियों का पानी सड़क पर जमा नहीं हो सके और कुर्था बाजार में आने जाने वाले लोगो को सड़क पर बहने वाले नाले के पानी और गंदगी से निजात मिल सके एवं किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। वही नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अनूपा कुमारी ने कूड़ा के आम जनों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि दुकानों एवं घरों से निकलने वाली कूड़ा को नालियों और सड़कों पर नहीं फेंके और कुर्था बाजार को स्वच्छ रखने में  हमें सहयोग करें।

क्या कहते हैं अधिकारी
जिला कार्यपालक पदाधिकारी
कुर्था नगर पंचायत प्रभारी
अनूपा कुमारी

 जहां-तहां कचड़ा फैलाने वाले  दुकानदारों को फोटोग्राफी या चिन्हित कर के  उन्हें जुर्माना किया जायेगा।


डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...