Tuesday, June 7, 2022

अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला घटनास्थल पर हुई एक युवक की मौत ।

अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला घटनास्थल पर हुई एक युवक की मौत ।


बिहार ...




औरंगाबाद। कुटुंबा थाना क्षेत्र के धनीबार गांव के समीप अनियंत्रित हुई हाईवा ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।  स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वही इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान कुटुंबा बाजार निवासी प्रेम कुमार सिंह के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल बाजार श्री अजय कुमार सिंह के पुत्र जानू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक विवेक और घायल हुए ज्ञानू वीडियोग्राफी का काम करते थे और मंगलवार की रात दोनों हरिहरगंज स्थित एक शादी समारोह में रिकॉर्डिंग करने गए हुए थे। बुधवार की सुबह वापस घर आने के क्रम में अनियंत्रित हाईवा के चपेट में आकर एक की मौत हो गई। सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे राजद नेता सुबोध कुमार सिंह ने हादसे के मामले में जिला प्रशासन को कसूरवार ठहराया है और कहा है कि इसको लेकर उनके द्वारा जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है कि झारखंड की तरफ से जितने भी गाड़ियां आती है उन्ही गाड़ियों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्योंकि अधिकतर चालक कम उम्र के होते हैं और वे नशे में भी रहते हैं। लेकिन इसकी कोई जांच नहीं होती है जिससे सड़क हादसे में इजाफा हो रहा है और कई लोगों की जान चली जा रही है। श्री सिंह ने सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटे से परिजन पोस्टमार्टम के लिए बेचैन है परंतु चिकित्सक नहीं आ पाए। उन्होंने सिविल सर्जन से मांग की है कि कहीं भी सड़क हादसे हो और उसकी जानकारी यदि अस्पताल प्रबंधन को मिले तो सबसे पहले जितनी जल्दी हो सके पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की जाए ताकि परिजन परेशान न हो।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...