Sunday, July 3, 2022

112 नंबर की गाड़ियां चलाने के लिए दी गई थाने में प्रशिक्षण ।

112 नंबर की गाड़ियां चलाने के लिए दी गई थाने में प्रशिक्षण ।




अरवल (करपी) जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बिहार सरकार के द्वारा चलाया गया आपातकालीन सेवा के लिए 112 अंक की गाड़ियां वह गाड़ी किंजर थाना एवं करपी थाना में एक-एक गाड़ी दी गई है । इस गाड़ियां से लोगों की हर तरह की सुविधा आपातकालीन स्थिति में मिल सकती है । वही करपी थाने में प्रशिक्षण देने के लिए आदित्य राज ने कुर्था, मानिकपुर, किंजर, बंसी, शहर तेलपा एवं करपी । इंन छह थाना को बुलाकर बारी बारी से थाने को सभी अधिकारी को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दिया । अधिकारियों को कहां की अभी वर्तमान समय में तीन थाने पर एक गाड़ी को दी गई है जो 112 अंक की  गाड़ी किंजर थाना को दिया वह 112 अंक की गाड़ी किंजर, कुर्था एवं मानिकपुर तक देखरेख कर सकती है और जो करपी थाना में रहेगी वह करपी, तेलपा एवं बंसी थाना को देखरेख करेगी इन सभी दोनों गाड़ियां का संचालन पुलिस निरीक्षक मानवेंद्र कुमार कुर्था के देखरेख में सौंपा गया है l वही प्रशिक्षण देने वाले आदित्य राज ने कहा कि पुलिस के द्वारा मिलने वाली सभी प्रकार की सहायता त्वरित मिलेगी साथ-साथ यह भी कहा कि 1 दिन में अधिकारियों की तीन शिफ्ट एक गाड़ी पर रहेगी जिसमें एक पुलिस पदाधिकारी एक रिटायर सेना चालक एवं दो पुलिस मौजूद रहेगी l इस गाड़ी से सभी प्रकार की सुबिधा बहुत जल्द हो सकती है आपातकालीन स्थिति में आपदा से संबंधित, मारपीट, रोड हादसा,आग लग जाए जैसी  उत्पन्न समस्याओं मे सहायता के लिए कोई भी व्यक्ति 112 पर डायल कर सुविधा उपलब्ध ले सकते हैं l

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...