जिला परिषद प्रीतिनिधि ने लगाया जनता दरबार ।
राजू भारती की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिला के हसपुरा प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र संख्या -3 के जिला परिषद प्रीतिनिधि मो. एकलाख ने अपने ऑफिस में जनता दरबार लगाया !
जनता दरबार हर शनिवार एवं रविवार सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक लगाई जाती है।
आज के जनता दरबार में पंचायत अमझर शरीफ ग्राम मुस्लिमबाद से चलकर जिला परिषद के कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान निकलवाने के लिए लोग पहुंचे।
सबसे मुख्य समस्या जमीनी विवाद को ले कर रही, समस्या यह था कि एक महिला जिनका नाम कविता कुमारी है वह ग्राम मुस्लिमाबाद,अमझर शरीफ के निवासी हैं,उन्होंने जमीन खरीदने के लिए एक पार्टी को पैसा दिया था, लेकिन रजिस्ट्री के दौरान उन्हें जो जमीन दिखाई थी वह जमीन ना देकर कोई दूसरा जमीन रजिस्ट्री किया जा रहा है,वह परेशान होकर जिला परिषद के कार्यालय में पहुंची और उन्होंने कहा की हमारी जो जमीन बताई गई थी वह मुझे वापस दिलाने में मदद करें ! जिला परिषद् प्रतिनिधि मोहम्मद एकलाख खान ने दोनो पक्षों के बात को सुनकर मसला हल करवाया।

