Wednesday, July 13, 2022

जिलाधिकारी रोहतास द्वारा मल्हीपुर पंचायत में आज 13 जुलाई 2022 को ग्राम पंचायत अनुश्रवण सह रात्रि विश्राम शिविर का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी रोहतास द्वारा मल्हीपुर पंचायत में आज 13 जुलाई 2022 को ग्राम पंचायत अनुश्रवण सह रात्रि विश्राम शिविर का आयोजन किया गया




रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी 

चेनारी (रोहतास) मल्हीपुर पंचायत सरकार भवन पर रात्रि विश्राम के दौरान देर शाम अधिकारियों की टीम जिलाधिकारी के नेतृत्व में पंचायत के वार्ड नंबर 14 विस्थापित गांव बादलगढ़ में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। 



जिलाधिकारी खुद विस्थापित गांव का योजनाओं की जांच की। ग ग्रामीणों से उन्होंने विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र ,अस्पताल व तालाब खुद को निरीक्षण किया ।जहां ग्रामीण बसावन  चेरों, धाना देवी ,मुन्ना चेरो आदि ने बताया कि दुर्गावती जलाशय परियोजना में विस्थापित होने के बाद सरकार द्वारा एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराना था ।कई लोगों को अभी जमीन उपलब्ध कराई गई ।लेकिन उस पर दखल कब्जा नहीं किया गया है ।उसके बाद उन्होंने सुलभ शौचालय का उपयोग करने राशन ,किरासन, गली-गली योजनाओं की जांच की। तथा ग्रामीणों से सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी योजनाओं को देखभाल भी करने का निर्देश दिया। उनके साथ डीडीसी शेखर आनंद आदि लोग थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...