प्रखंड के 3 पंचायतों में लगाया गया किसान चौपाल
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी (अरवल) प्रखंड के तीन पंचायतों में किसान चौपाल लगाया गया किसान चौपाल का आयोजन नरगा दोरा एवं करपी पंचायत में किसान चौपाल किया गया जिस में महिला खाद सुरक्षा समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार सृजन के लिए सहायक तकनीकी प्रबंधक सीमा कुमारी के द्वारा बताया गया एवं उद्यान पदाधिकारी सुमित कुमार उद्यान विभाग से किसान को बागवानी करने के लिए उद्यान पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 1 हेक्टेयर जमीन में पपीता लगाने एवं 2 हेक्टेयर जमीन में आम, एवं टिशू कल्चर कि केला 2 हेक्टेयर का लक्ष्य बताया गया है l इस मौके पर कृषि समन्वयक शत्रुघन कुमार सिंह ने कहा कि जिन किसान बंधुओं को पीएम किसान का लाभ मिल रहा है वही अपने संबंधित पंचायत के किसान सलाहकार से संपर्क कर अपने आधार कार्ड ले जाकर भौतिक सत्यापन करवा ले l चौपाल में उपस्थित किसान सलाहकार संजीव कुमार नरगा पंचायत के किसान सलाहकार शैलेश कुमार, कृषि समन्वयक अखिलेश कुमार, एवं दोरा पंचायत के कृषि समन्वयक प्रेम प्रकाश राहुल कृषि समन्वयक ,किसान सलाहकरी मंजय कुमार एवं जनप्रतिनिधि और किसान बंधु उपस्थित रहे

