Saturday, July 16, 2022

कलेर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139से 353 कार्टून विदेशी शराब को किया बरामद




कलेर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139से 353 कार्टून विदेशी शराब को किया बरामद


 कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट

   कलेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139  दिलावरपुर राजधानी होटल के समीप एक ट्रक से भारी मात्रा में   विदेशी शराब को बरामद किया है।



 पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी के निर्देश पर कलेर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार और एलटी एफ फोर्स के प्रभारी अर्जुन प्रसाद सिंह के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रही  एक ट्रक को रुकवा कर चालक से पूछताछ की गई तो चालक ने  लैट्रिन की सीट लदे होने की बात कही। पुलिस के पूछताछ में चालक बार-बार बयान बदल रहा था इसके बाद उसके हाव भाव से पुलिस को संदेह हुआ जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर बॉक्स बनाकर विदेशी शराब छुपाई गई थी।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर लिया और थाने लाकर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शराब की गिनती की गई। पुलिस अधीक्षक  हिमांशु शंकर त्रिवेदी  ने बताया कि अलग-अलग ब्रांड के 353 कार्टून में 56 लाख की शराब बरामद हुई है। जिसमें 375 एमएल के 148 कार्टून 180 एमएल के 86 कार्टून और 750 एमएल के 119 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई, साथ ही चालक जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। शराब दिल्ली से पटना ले जाई जा रही थी। वाहन में लगे जीपीएस के माध्यम से पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान से असली शराब माफिया तक पहुंचने के लिए छापेमारी कि जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस शराब बरामदगी में शामिल थाना अध्यक्ष  एवं एलटीएफ प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...