जिलाधिकारी रोहतास ने उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ की कार्यवाई
चेनारी (रोहतास) दिनांक 13 तथा 14 जुलाई 2022 प्रखंड चेनारी के अन्तर्गत पंचायत सरकार भवन मल्हीपुर में अनुश्रवण सह रात्रि विश्राम शिविर के दौरान ग्रामीण जनता के द्वारा अधिक मूल्य पर उर्वरक मिलने की शिकायत जिला पदाधिकारी रोहतास को दिया गया था। तत पश्चात जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी चेनारी द्वारा संयुक्त रूप से जांच किया गया शिकायतकर्ता के लिखित बयान के आधार पर एहसास जय माता दी। पो॰- विजय कुमार गुप्ता मल्हीपुर चेनारी को निलंबित करते हुए दिनांक 15.7.2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई । जबकि दो उर्वरक दुकानदारों को निलंबित करते हुए एक दुकानदार से स्पष्टीकरण की मांग की गई है मेसर्स ओम इंटरप्राइजेज बनौली चेनारी एवं मेष रास मुंडेश्वरी इंटरप्राइजेज चेनारी को निलंबित किया गया तथा मैसर्स लक्ष्मण इंटरप्राइजेज भरन दुगा चेनारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है
साथ ही जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में खरीफ 2022- 23 अब तक 89 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर और ट्रक छापेमारी की गई जिसमें सात प्रतिष्ठानों पर निलंबन की कार्रवाई एवं छ प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगी गई है
