अधिवक्ता कामेश्वर प्रसाद सिंह की 28 वीं पुण्यतिथि मनी
सासाराम (रोहतास) व्यवहार न्यायालय स्थित रोहतास जिला विधिज्ञ संघ भवन के सेंट्रल हाॅल में बुधवार को वरीय अधिवक्ता स्वः कामेश्वर प्रसाद सिंह की 28 वीं पुण्य तिथी मनाई गई। बताते चले मूल रूप से काराकाट थाना क्षेत्र के ईटवा गांव निवासी स्वः सिंह की मृत्यु 28 वर्ष पूर्व 13 जुलाई 1994 को हो गयी थी। वे फौजदारी मामलों में जिले के विख्यात अधिवक्ता में शुमार रखते थे। इस मौके पर संघ भवन में दोपहर 1:30 बजे उपस्थित अधिवक्ताओ ने स्वः कामेश्वर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित होने वालों में वरीय अधिवक्ता नरेन्द्र पांडेय, राममूर्ति सिंह, रामआशीश सिंह, बसंत सिंह, मित्रभान सिंह, डॉ महेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, आर पी सिंह, बृजेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, राजन कुमार, ब्रजेश सिंह, शंभू सिंह, विजय प्रसाद गुप्ता, सीताराम गुप्ता, मनीष कुमार, दिनेश सिंह, संजय कुमार तिवारी सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे।
