3 लीटर शराब महुआ शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
करगहर (रोहतास) थाना क्षेत्र के बडकी खरारी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस द्वारा एक महिला शराब विक्रेता चंदा देवी पति दसई पासवान को 1 लीटर महुआ देसी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरा शराब विक्रेता चंद्रशेखर राम पिता स्वर्गीय राजगृही राम ग्राम नीमडीहरा से 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि शराब विक्रेता महिला धीरे-धीरे शराब धंधे को विस्तृत रूप देना चाहती थी। उधर नीमडीहरा में भी शराब व्यवसायियों के धंधे से जन समुदाय में भय का माहौल था। सूचना मिलते ही करगहर पुलिस दोनों गांव में बारी-बारी से छापेमारी करके दोनों शराब व्यवसायियों को धर दबोचा। शराब व्यवसाई पर मध निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा कर जेल भेज दिया गया।
