Tuesday, July 12, 2022

पीएम आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाली राशि लगभग 1 वर्षों से नहीं मिला. गरीब परिवार के लोग अपने मकान तोड़कर तिरपाल के नीचे रहने को विवश हैं – महानंद सिंह



पीएम आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाली राशि लगभग 1 वर्षों से नहीं मिला. गरीब परिवार के लोग अपने मकान तोड़कर तिरपाल के नीचे रहने को विवश हैं – महानंद सिंह




 अरवल से राहुल कुमार की रिपोर्ट


रोज दिन विधायक महानंद सिंह के पास लोग आते रहते हैं और आवास योजना की राशि नहीं मिलने पर शिकायत करते रहते हैं। इसके लिए बिहार विधानसभा में प्रश्न भी उठाया गया था.  लेकिन नगर एवं आवास विभाग मंत्री जी द्वारा आश्वासन 2 महीने का दिया गया था। लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ।
नगर एवं आवास विभाग संयुक्त सचिव से मिलकर सभी लाभार्थियों के खाते में तत्काल पैसे भिजवाने के लिए संयुक्त सूची सौपी गयी। संयुक्त सचिव ने 2 से 3 दिनों के अंदर सभी लाभुकों के खाते में राशि भेजने का आश्वासन दिया है।



उन्होंने महावीर चौक से पुरानी अरवल, बैदराबाद, ओझाबिगहा, जर्जर रोड को अविलंब बनवाने की मांग भी दुहराई. एनएच 110 शहर के खादी ग्रामोद्योग के बगल से इमली के पेड़ से खनगाह तक जर्जर रोड की अविलंब निर्माण कराने के लिए नगर एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव को ज्ञापन दिया गया था जिसे तत्काल उसपर अमल करने का याद दिलाया.  अविलंब कार्य  करने का मांग किए। नगर परिषद क्षेत्र को सौंद्रीयकरण की मांग किए हैं। साथ में नगर परिषद अरवल अध्यक्ष रामाकांत कुमार उर्फ टुन्ना जी भी मिले  हैं। वही नगर परिषद के सभी वार्डों की नाली को जोड़कर ड्रेनेज बनाने का भी मांग किए क्योंकि अभी शहर बन रहा है अभी निर्माण हो जाएगा तो आने वाले दिनों में शहर की हर वार्डों से पानी निकासी हो जाएगा नहीं तो नदी में नगर परिषद तब्दील हो जाएगा हल्की सी बारिश होने पर नगर परिषद के गलियों में पानी जमा हो जा रहा है जिससे आम लोगों को बीमारी एवं चलने फिरने में मजबूर हो जा रहे हैं जनता अपनी पसीने की कमाई से टैक्स जमा करते हैं लेकिन टैक्स जमा करने के बाद भी सुविधा नगर परिषद का नहीं मिल रहा है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...