Monday, July 18, 2022

गुप्ताधाम में 55 वर्षीय श्रद्धालु की गुफा के अंदर पूजा करते वक्त हुई मौत

गुप्ताधाम में 55 वर्षीय श्रद्धालु की गुफा के अंदर पूजा करते वक्त हुई मौत




चेनारी (रोहतास) चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध गुप्ता धाम पर सावन मास में एक महीने लगने वाले श्रावणी मेले में जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं गुप्ताधाम कमेटी के सदस्यों की तरफ से मेले की तैयारियों का दवा धरी के धरी रह गई। सावन के पहली सोमवारी के ही कुव्यवस्था एवं गुफा के अंदर पर्याप्त मात्रा में आँक्सीजन गैस सिलेंडर की व्यवस्था नही होने के कारण पुजा करते समय एक श्रद्धालू 55 वर्षीय रामराज पासवान पिता रामस्वरूप पासवान ग्राम नायकपुर थाना चेनारी जिला रोहतास होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक डेहरी पुलिस लाइन में वर्तमान समय में कार्यरत थे। मौत की खबर जैसे ही परिवार वाले को मिला परिजनों का रो-रोकर कर बूरा है 
इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बतया कि मृतक की पहचान हो गयी है तथा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्ताधाम मेले की तैयारी को लेकर कई बार बैठक स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा गुप्ताधाम कमिटी के सदस्यों के साथ चेनारी थाना परिसर मे बैठक हुई थी जिसमें मुख्य रूप अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं थानाध्यक्ष के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मी के साथ कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। 
जबकी अनुमंडलीय स्तरीय पदाधिकारी व स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग के पदाधिकारी के साथ गुप्ताधाम कमिटी के सदस्य मौजूद थे। बैठक में मेले की तैयारियों के बिषय पर चर्चा करते हुए पर्याप्त मात्रा में आँक्सीजन गैस सिलेंडरों के व्यवस्था के साथ साथ सीसीटीवी लगाने संबंधी बिषयों के अलावे अन्य व्यवस्था के बिस्तार रूप से करने पर सहमति बनी थी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम मनोज कुमार, सहायक वन संरक्षक पंकज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय, पखंड बिकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार, राजस्व पदाधिकारी नंदिता कुमारी, वन पाल बिनोद कुमार सिंह एवं गुप्ताधाम कमेटी के सदस्यों सहीत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मेले में एक श्रद्धालू का गुफा के अंदर पर्याप्त मात्रा में आँक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते सास फुलने से मौत यह दर्शाती है कि कुव्यवस्था का आलम है या पुलिस प्रशासन, वन विभाग तथा गुप्ताधाम कमिटी के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल की कमी भी प्रमुख कारण हो सकता है। या कई अन्य कारण भी हो सकते है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...