बिजली चोरी के मामले में 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज। जुर्माना भी लगा
चेनारी (रोहतास) बिधुत विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वाले को पकड़ने हेतु एक छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें बिधुत कनीय अभियंता दयाशंकर राम के नेतृत्व में संजीव कुमार, कनीय सारणी पुरूष, मुखदेव दूबे, संजय कुमार सिन्हा,देवीलाल प्रसाद, मनीष कुमार चौधरी सभी मानव बल शामिल थे सर्वप्रथम छापामारी दल द्वारा स्वर्गीय नन्हबुटन पासवान के पुत्र मनोज पासवान ग्राम ममरेजपुर, थाना चेनारी के धरेलु परिसर का जांच किया गया। तू तो पाया गया कि मेन एलटी लाइन में टोका फंसाकर अवैध ढंग से अपने नवनिर्मित मकान में विद्युत ऊर्जा की चोरी करते पकड़े गए बिजली की चोरी की जा रही है अंतर्गत विभिन्न जगहों पर गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिशेष अभियान के तहत सात लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
2- राजाराम पासवान पिता रामस्वरूप पासवान ग्राम नायकपुर, 3- रामधारी पासवान पिता सुबेदार पासवान ग्राम नायकपुर
4- मुन्ना पासवान पिता केशारी पासवान ग्राम नायकपुर
5- सिजय पासवान पिता स्वर्गीय हरवंश पासवान ग्राम मसजिदियाँ मल्हीपुर
6- धनजी शर्मा पिता जवाहीर शर्मा ग्राम मल्हीपुर (बादलगढ़ रोड)
7- सूर्यवंश तिवारी पिता राम तिवारी ग्राम चिखुरियाँ
इन सभी को बिजली चोरी करते बिधुत विभाग के गठित छापेमारी दल ने पकड़ा। विद्युत कनीय अभियंता दयाशंकर रामद्वारा द्वारा सभी सात लोगों पर नामजद प्राथमिक दर्ज कराया गयी। तथा विभाग इन लोगों पर जुर्माना की राशि भी निर्धारित किया है
