पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद ।
दावथ (रोहतास) स्थानीय कोचिंग सेंटर दावथ में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर कोचिंग सेंटर में छात्र - छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसकी अध्यक्षता चारो धाम मिश्रा ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि युवाओं को स्वामीजी से प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, जिससे भारत फिर से विश्वगुरु बन सके। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर कोचिग के व्यवस्थापक भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने प्रतिपादित और प्रचलित अंग्रेजी शिक्षा व्यवस्था के विरोधी थे। वह ऐसी शिक्षा चाहते थे। जिससे बालक का सर्वांगीण विकास हो सके। मौके पर शिक्षक निर्मल कुमार सिंह, पप्पू कुमार, सूरज कुमार, गौतम कुमार सहित उपस्थित थे।
