दो गांवो का काटा गया कनेक्शन ।
कोचस (रोहतास) प्रखंड मे बिजली बिल का भुगतान नही करने के कारण दो गांवों का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग ने काट दिया है। बताया जा रहा है कि कोचस प्रखंड क्षेत्र के कंजर पंचायत के मनिपुर व घासा गांव के लोग कई वर्षों से बिजली बिल नहीं जमा कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों के कहने के बावजूद ग्रामीण बिल का भुगतान नहीं रहे विभाग ने फैसला लेते हुए दोनों गांवों का ट्रांसफॉर्मर से बिजली कनेक्शन काट दिया है। जानकारी देते हुए कोचस के कनिय अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मनिपुर मे 46 उपभोक्ता पर करीब 3 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है जिसमें केवल 7 लोग बिजली बिल का भुगतान करते हैं जबकि घासा गांव में 210 उपभोक्ता पर करीब 13 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है जिसमें 12 उपभोक्ता ही बिजली बिल का बकाया जमा करते है। बकाया बिल जमा करने को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया। लेकिन, गांव वाले बिल नहीं जमा कर रहे हैं। लिहाजा विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गांव का कनेक्शन काट दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकायेदारों को कई बार समय भी दिया गया कि निर्धारित समय के अंदर बिल जमा करने पर रिबेट भी दिया जाएगा। लेकिन एक भी ग्रामीण बिल जमा करने को लेकर आगे नहीं आए। बताते चलें कि बिजली कनेक्शन काटने के बाद दोनों गांव अंधेरे में डूब गए हैं। लोगों को मोबाईल चार्जिंग की भी समस्या होने से लोग पास के गांव में जाकर मोबाईल चार्ज करा रहे हैं।
विद्युत सप्लाई काटने के दौरान कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार, बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर अरविंद कुमार, पीयूष कुमार सहित अन्य बिजली विभाग के कर्मी मौजूद थे।
