Monday, July 4, 2022

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किया गया जागरूक ।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किया गया जागरूक ।






रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट। 

कोचस (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरवर पंचायत सरकार भवन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसान चौपाल लगाई गई किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से खेती करने और संतुलित मात्रा में उर्वरक का इस्तेमाल कर पैदावार बढ़ाने को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विकास सिंह के नेतृत्व में कलाकारों द्वारा खरीफ की खेती के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने, पराली नहीं जलाने, समय-समय पर सिचाई करने, मिट्टी जांच कराते रहने तथा पौधारोपण करने एवं पारंपरिक खेती की जगह उत्तम प्रभेद आधारित अनुशंसित खेती करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा समय से फसल की बोआई, फफुंदनाशी व कीटनाशी से बीजोपचार, सिचाई के लिए जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, समेकित कीट प्रबंधन तथा समेकित पोषक तत्व प्रबंधन आदि के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर दुर्गावती देवी मुखिय,प्रतिनिधि मेजर महेंद्र सिंह,उप मुखिया विभा देवी,शिक्षक विजय कुमार,कृषि विभाग विकास सिंह तकनीकी प्रबंधक आशुतोष सिंह कृषि समन्वयक,किसान सलाहकार संतोष कुमार,नुक्कड़ नाटक के कलाकारों में वीरेंद्र तिवारी,अमरीश निर्गुण,मदन पाल,हीरा प्रसाद,गोल्डी,कश्मीरा,विनोद,कामता प्रसाद सिंह, रामाशंकर सिंह,रामचंद्र कुशवाहा,भरत प्रसाद कुशवाहा,खोभारी राम,श्री भगवान सिंह,शिवमूर्ति दर्जनों किसान मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...