जिला मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ ।
बिहार ...
रोहित मिश्रा संवाददाता
अरवल । अरवल जिला अंतर्गत जिला मुख्यालय अवस्थित सांस्कृतिक भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष संध्या देवी उपाध्यक्ष यादव कुसुम गणेश जिला पंचायती राज पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र के नोडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया
पंचायत संसाधन केंद्र के प्रशिक्षक मुन्ना दास डॉ रमेश प्रसाद राकेश कुमार निशांत प्रकाश के द्वारा प्रशिक्षण सत्र में पंचायती राज का उद्भव एवं विकास, 73वां संविधान संशोधन, बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 का परिचय, जिला परिषद की धारा 62 से 89 अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद के शक्तियों एवं कार्य का दायित्व, स्थाई समितियों का गठन एवं दायित्व, जिला पंचायत विकास योजना का उद्देश्य प्रक्रिया एवं महत्त्व, आपदा प्रबंधन लेखा संधारण एवं वित्तीय प्रबंधन, ई ग्राम स्वराज एप्लीकेशन इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक सभी पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया
इस मौके पर प्रशिक्षक विजय कुमार अवकाश कुमार मनोज कुमार एवं जिला प्रोग्रामर विष्णुकांत मौजूद थे
