Thursday, July 14, 2022

बिहार में अपराधियों का बोलबाला चरमसीमा पर है ---सत्येन्द्र रंजन

बिहार में अपराधियों का बोलबाला चरमसीमा पर है ---सत्येन्द्र रंजन 


 अरवल से राहुल कुमार की रिपोर्ट

 पटना ज़िला के बिक्रम थाना अंतर्गत ग्राम वघाकोल निवासी निहोरा पासवान के पुत्र चौकीदार विनोद पासवान की निर्मम हत्या अपराधियों के द्वारा गोली मारकर किये जाने पर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन घोर निंदा करते हुए कहा कि चौकीदार विनोद पासवान को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है , इसकी जितनी भी निंदा किया जाय वह कम होगा उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्या कांड में सभी संलिप्त अपराधी को अविलंब गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय गठित कर स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय ताकि अपराधियों को इस तरह की घटना करने की पुनरावृत्ति की हिम्मत नही हो  । बिहार सरकार पर प्रतिक्रिया करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला चरमसीमा पर है , बेखौफ होकर अपराधी घटना को अंजाम देकर चलते बनता है पुलिस प्रशासन को घटना के बारे में भनक भी नही लगती है , आये दिन राज्य में कुछ न कुछ अप्रिय घटना घट रही है । पुलिस प्रशासन से अपराधियों का भय समाप्त हो चुका है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि मृतक के  पीड़ित परिवार के एक  सदस्य को सरकारी नौकरी एवं पचास लाख रुपया का आर्थिक मुआवजा दिया जाय ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...