जिलाधिकारी रोहतास में मल्हीपुर पंचायत भवन पर बने मंच से जनता को किया संबोधित
रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी रोहतास जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी मुझे पता है कि अपने-अपने चल रहे सरकारी योजनाओं के कमियों दूर किए होंगे ।बड़े खेद के साथ कहना है कि जिले में आयुष्मान कार्ड 13 लाख लोगों का बनाने का लक्ष्य रखा गया है ।अभी तक का ढाई लाख ही कार्ड बन पाए हैं। आप सभी भी आयुष्मान कार्ड बनवा लें। जिससे आपकी इलाज बनारस के बीएचयू हॉस्पिटल में भी हो सकेगी। कुछ लोगों की खाद की समस्या है ।अगर महंगे दाम पर मिल रहा है ।उसकी शिकायत जांच दल से करेंगे ।आवास योजना विद्यालय की जांच ,आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच, भी कराई जा रही है ।जुलाई माह में वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा । वृक्ष को आप लोग सुरक्षित रखिएगा। जल जीवन हरियाली योजना धरातल पर लागू होगा लेकिन आप का भी दायित्व बनता है। कि आप सरकार द्वारा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में सहयोग कीजिए। बाल विवाह बंद कीजिए। कई बच्चियों की शादी एक 21 साल से कम उम्र में ही कर दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने किया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया मित्रा देवी मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज समाजसेवी भोला चौधरी सहित एक दर्जन जनप्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी को बुके अंग वस्त्रम मेमोरेंडम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीपीआरओ सत्य प्रिय सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी। चिकित्सा प्रभारी अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
