महिलाओं ने बारिश को लेकर सुखी खेत में चलाया हल..
बंसी अरवल से राकेश कुमार की रिपोर्ट
वंशी (अरवल) कोचहासा गांव के देवी स्थान ब्रह्मस्थान हनुमान मंदिर ने पूजा अर्चना के पश्चात सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार की रात इंद्र भगवान को खुश करने को लेकर झूमर गीत के साथ नृत्य कर सुखी खेत में महिलाओं ने समारोह पूर्वक हल जोत कर पूजा अर्चना किया. पंचायत के पूर्व मुखिया कांति देवी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सुनीता देवी सुदामा देवी पूनम देवी ने एक से बढ़कर एक गीत गायन से महिलाओं थिरकते रहे. महिलाओं की टोली ने हल पालो के साथ सुखी खेत में पहुँचकर घण्टो इंद्र भगवान की झमाझम बारिश की गुहार लगाई. सुखी खेत में हल जोतने में सुनैना देवी मंजू देवी कुसुम देवी शामिल रहे .दो महिलाओं ने कंघे पर बैल की जगह पालो लिया. वही एक महिला ने माथे पर पगड़ी बांध कर हल जोताई किया. जिसकी चर्चा क्षेत्र में गर्म है. सावन मास में बारिश नहीं होने से किसानों के साथ साथ जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है बारिश नहीं होने के कारण पानी का लेयर काफी नीचे जाने से पीने के पानी को लेकर भी उन लोगों को गंभीर समस्या बन गई है बारिश को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक इंद्र भगवान को पूजा अर्चना किया.इस अवसर पर जीविका के शांति देवी बबिता देवी मंजू देवी कुसुम देवी रंभा देवी सुनीता देवी संजू देवी समेत अन्य सैकड़ो महिला उपस्थित थे.
