Tuesday, July 5, 2022

जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलीं पूर्व प्रमुख ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलीं पूर्व प्रमुख ।





* नगर निगम की बुनियादी और उच्च शिक्षा को दुरूस्त करने का सौपा ज्ञापन ।

सासाराम (रोहतास) सासाराम प्रखंड के पूर्व प्रमुख राम कुमारी देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर सासाराम नगर निगम क्षेत्र के दवनपुर रेल गुमटी के उत्तर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज के पास निर्मित टेन प्लस टू इंटर स्तरीय विद्यालय भवन के निर्माण के बावजूद अब तक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नहीं किये जाने की लिखित शिकायत की है। पूर्व प्रमुख ने गरीब मजदूर पिछड़े वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा का हवाला दे अविलंब शिक्षकों की पोस्टिंग करते हुए उक्त विद्यालय भवन में शैक्षणिक संचालन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। इसके अलावे पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी ने नगर निगम क्षेत्र के भवन विहीन आंगनबाडी केंद्रों को पदाधिकारियों को सरकारी विद्यालय में कमरा उपलब्ध कराकर शिफ्ट कराये जाने की आवाज उठायी है इसके लिए पूर्व प्रमुख ने लिखित आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सीडीपीओ द्वारा भवन विहीन आंगनबाडी केंद्रों के नजदीकी सरकारी विद्यालय की सूची उपलब्ध कराते हुए कमरा मांग का मांग पत्र आते हीं कमरा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है साथ हीं दवनपुर 10+2 विद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू करने की दिशा में पहल करने का आश्वासन भी दिया है ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...