Tuesday, July 5, 2022

साबराबाद गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार एक की मौत व एक घायल ।

साबराबाद गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन  के चपेट में आने से एक बाइक सवार एक की मौत व एक घायल ।





रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट। 


चेनारी (रोहतास) धाना अन्तर्गत साबराबाद गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर बाइक अ अज्ञात वाहन के चपेट में आने बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया टेकारी गांव निवासी अजीत राम, उम्र- 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय सन्मुख राम की मौत हो गई। जबकि उनके चचेरे भाई छोटन राम उम्र- 32 वर्ष पिता बनारसी राम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने  प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया घायल को बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर बनारस भेज दिया गया। जबकि सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना कैसे हुई इसकी जांच शुरू कर दी गई है अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी गई है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...