Saturday, July 2, 2022

पद्मभूषण से सम्मानित केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान का बनेगा प्रतिमा, उक्त बैठक को लेकर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने किया आवाहन ।

पद्मभूषण से सम्मानित केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान का बनेगा प्रतिमा, उक्त बैठक को लेकर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन ने किया आवाहन ।





लोजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन
कि प्रतिक्रियात्मक तस्वीर


लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी के आदेश पर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि लोजपा के संस्थापक सह भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान के 76 वें जयंति समारोह के अवसर कर्मभूमि हाजीपुर मुख्यालय सर्किट हाउस के सामने आदम कद प्रतिमा का अनावरण आगामी 05 जुलाई 2022 को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान के कर कमलों के द्वारा सम्पन्न होगा । पूर्व केन्द्रीय मंत्री  रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा अनावरण एवं जयंति समारोह को सफल बनाने के लिए 03 जुलाई को ज़िला मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संग्रहालय भवन , समय 11 बजे पूर्वाहन में  अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई है । इस प्रेसवार्ता में लोजपा रामविलास के सभी ज़िलापदधिकारीगण , सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष , सभी प्रखंड अध्यक्ष , सभी जनप्रतिनिधिगण , ज़िला से सम्बंधित प्रदेश पदाधिकारीगण , सभी सम्मानित कार्यकर्तागण एवं सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,सभी प्रिंट मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के मित्रों आप सभी सादर आमंत्रित है , आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...