Saturday, July 2, 2022

जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण सिंह आश्रम में किया गया मिलन समारोह का आयोजन ।

जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण सिंह आश्रम में किया गया मिलन समारोह का आयोजन ।




अरवल जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखर समाजसेवी, ब्यवसायी भदासी पैक्स के प्रत्याशी रहे श्री भवेश कुमार जी, समाजसेवी सौकत अली,एंव हरेमुरारी शर्मा ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया.
   जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने उक्त लोगों को सदस्यता देते हुए यह कामना किया ये सभी युवा हैं और ये लोग कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए काम करेंगे. सही जगह और उचित समय पर इन लोगों के उर्जा का उपयोग पार्टी करेगी.
    भदासी पैक्स के प्रत्याशी रहे श्री भवेश कुमार जी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नीतियों में बिश्वास करते हुए तथा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रिंयका गांधी जी आज कांग्रेस पार्टी के लिए जितनी मेहनत कर रहे हैं. उससे सम्भव है कि पार्टी केंद्र की सत्ता में लौटेगी. मैं पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दिया जाएगा उसे पुरा करेंगे. शौकत अली और हरेमुरारी शर्मा जी ने भी कहा कि हमलोग कांग्रेस पार्टी के लिए पुरी लगन से कार्य करूंगा. पार्टी द्वारा सौंपे गए हर काम को मैं अंजाम दुंगा. आज मिलन समारोह में जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, प्रो मदन यादव, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, अरूण कुमार भारती, लालमणी भारती, सेजाम खां, रौशन कुमार, रामबाबू शर्मा सहीत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे. तथा सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी में नये लोगों को स्वागत किया.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...