पुलिस ने अवैध शराब सेवन के मामले में दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार
चेनारी रोहतासजिले में इस समय अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की सामंत आ गई है एक तरफ उत्पाद विभाग के आदेश के आलोक मे जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के निर्देशानुसार पूरे जिले मे सहायक आयुक्त उत्पाद सुश्री अमॄता कुमारी के नेतृत्व में महिला निरीक्षकों, सहायक निरीक्षकों तथा महिला आरक्षियों दल द्वारा 16 जुलाई के रात्री में शराब कारोबारी, निर्माण, भंडारण, बिक्री, सेवन करने वाले कारोबारी, माफीयाओं, तस्करों एवं लोगों के खिलाफ महा अभियान के तहत सधन छापेमारी कर 44 व्यक्तियों की गिरफ्तारी से शराब माफीयाओं में पहले से हड़कंप मचा हुआ है।
जबकि दूसरे तरफ रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर अवैध शराब कारोबार एवं शराब सेवन से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ रोहतास पुलिस द्वारा भी बिशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ सधन छापेमारी कर धर पकड़ जारी है इसी क्रम में जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हिपुर गांव और बनौली गांव से शराब सेवन से जुड़े दो व्यक्ति को शराब की नशे के हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहला गिरफ्तारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हीपुर जबकि दूसरा गिरफ्तारी बनौली गांव से किया है इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुये पहला मल्हीपुर गांव निवासी छविनाथ राम के पुत्र संदीप राम और दूसरा बनौली गांव में झारखंड राज्य जिला कोडरमा थाना चंद्रवारा घर उरहमा बृज पासी के पुत्र दीपक पासी को गिरफ्तार किया गया है दीपक पासी अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था जो शराब पीकर हो हल्ला कर रहा था दोनों लोगों को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में मेडिकल जांच कराने पर अल्कोहल की पुष्टि होने पर उक्त आरोपी के खिलाफ बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम कानून के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनो आरोपी को न्यायिक हिरासत सासाराम भेज दिया।
