नौबतपुर पीपलावां मुख्य मार्ग पर स्थित कॉलेजिएट स्कूल के पास दो बाइक हुई आमने सामने टक्कर में के युवक की मौत हो गई
नौबतपुर थाना क्षेत्र के चकियापर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद के 22वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में किया गया। मृतक लख बजार से सब्जी ले कर वापस लौट रहा था ।तभी। नौबतपुर की ओर से जारही एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे सरोज समेत तीन लोग जख्मी हो गए । स्थानीय। लोगो ने सभी को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले गए। जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल को पटना एम्स भेज दिया। जहा इलाज के क्रम मेसरोज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर बाइक को जप्त कर लिया।वही थानाधक्ष्य रफीकूर रहमान खुद पटना एम्स पहुंच कर आगे की कागजी प्रक्रिया में लग गए।
