Monday, July 18, 2022

जिलाधिकारी रोहतास ने पंचायत रोजगार सेवकों का स्थानांतरण किया

जिलाधिकारी रोहतास ने पंचायत रोजगार सेवकों का स्थानांतरण किया



रोहतास ब्यूरो प्रभारी दिनेश तिवारी

सासाराम (रोहतास) दिनांक 18 जुलाई,2022 को जिलाधिकारी, रोहतास, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में , तीन या उससे अधिक वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित पंचायत रोज़गार सेवकों का सॉफ्टवेयर randomization के माध्यम से स्थानांतरण किया। 
उक्त प्रक्रिया के संचालन के अवसर पर, डीडीसी, रोहतास,  शेखर आनंद, ज़िला सूचना विज्ञान पदाधिकारी,डीपीओ, mnregs, 3 प्रोग्राम पदाधिकारी , mnregs तथा 5 पंचायत रोज़गार सेवकों की उपस्थिति में, ज़िले के सभी 150 पंचायत रोज़गार सेवकों का सॉफ्टवेयर से randomization के माध्यम से स्थानांतरण किया गया।

स्थानांतरण की उक्त पारदर्शी प्रक्रिया की सबसे रोचक बात यह रही कि जिलाधिकारी के निर्देश पर, दो पंचायत रोज़गार सेवको , क्रमशः सुश्री अंजू कुमारी एवं  गौतम कुमार द्वारा स्वयं लैपटॉप पर बटन दबाकर उक्त स्थानांतरण प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।

मौके पर उपस्थित सभी पंचायत रोज़गार सेवकों एवं mnregs के डीपीओ तथा प्रोग्राम पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस प्रकार किये गए स्थानांतरण को अद्वितीय एवं पारदर्शिता की पराकाष्ठा बताया।

उक्त अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  ने बताया कि अन्य स्थानांतरणों में भी इसी प्रकार की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जाएगी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...