देश बंटवारे के प्रबल बिरोधी थे क्युम अंसारी और कट्टर देशभक्त थे कैप्टन हमीद : एडवोकेट निसार ।
जिला कांग्रेस कमेटी अरवल द्वारा आज जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री अब्दुल क्युम अंसारी की 118 वीं और कैप्टन अब्दुल हमीद की 89 वीं जयंती संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा के अध्यक्षता में मनाया गया.
संयुक्त जयंती समारोह को संबोधित करते हुए श्री कामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज भले ही अंसारी साहब हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनकी देश प्रेम की चर्चा इतिहास के पन्नों में दर्ज है, जिन्ना के घोर विरोधी रहे अब्दुल क्युम अंसारी का जन्म 01 जुलाई 1905 को शाहाबाद जिले के डेहरी ऑन सोन में हुआ था. उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की आजादी की लड़ाई में वह उम्र के शुरुआती हिस्से में ही कूद पड़े थे उन्होंने स्कूल से अपना नाम कटवा लिया था क्योंकि वह अंग्रेजी हुकूमत का था, कुछ छात्रों के साथ मिलकर उन्होंने एक विद्यालय गठित किया जिसकी वजह से मात्र 16 साल की उम्र में ही उन्हें जेल जाना पड़ा.
कांग्रेस पार्टी के स्टेट डेलिगेट निसार अख्तर अंसारी ने कहा कि अंसारी साहब अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया, इसके बाद गांधीजी के असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया, साइमन कमीशन के भारत आगमन का जमकर विरोध प्रदर्शन किया, वे स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की ऐसे पहले मुस्लिम नेता थे जिन्होंने पाकिस्तान की मांग का जमकर विरोध किया था, उन्होंने गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया, देश की बंटवारे का उन्होंने विरोध किया और मुस्लिम समुदाय से अपील किया कि वह भारत छोड़कर पाकिस्तान न जांय
आजादी के बाद बिहार सरकार में कई बिभागों के मंत्री रहते हुए राज्य के बिकास के लिए अनेक कदम उठाए.
निसार अख्तर अंसारी ने शहीद कैप्टन अब्दुल हमीद की देशभक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने पाकिस्तानी टैंको में कुद कर पाकिस्तान की दर्जनों टैंक ओ बर्बाद करने का काम किया नतीजतन पाकिस्तान की करारी हार हुई और उसके सेनापति अपने हजारों फौज के साथ भारतीय फौज के समक्ष समर्पण करने को बाध्य हुई.
आज के समय कैप्टन अब्दुल हमीद की शहादत को आम जनमानस में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने की जरूरत है, आज श्रीकृष्ण आश्रम में उपस्थित होकर दोनों महापुरुषों को
श्रद्धांजलि देने वालों में जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष प्रो मदन यादव, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, संजय कुमार सिन्हा, नईम अंसारी, डॉ जफर खान, शौकत अंसारी, हरेमुरारी शर्मा, राजीव कुमार, इसलाम अंसारी, सुनील कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं
