जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार ने की लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराये जा कार्यों योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।
रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट।
सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा लघु सिंचाई विभाग की ओर से कराये जा रहे कार्यों एवं योजनाओं का समीक्षा बैठक की गयी जिसमें कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, रोहतास , सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के द्वारा भाग लिया गया। समीक्षा के क्रम में निम्नांकित निर्देश दिए गये। कार्यपालक अभियंता लधु सिंचा रोहतास के द्वारा बतया गया कि पुराने कुल 76 योजनाओं के विरूद्ध 73 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है शेष 03 योजनाओं का अतिक्रमण के कारण कार्य बाधित हो गया है। वर्तमान समय में अभी तक 06 योजनायें चल रही है जिसमें चार याजनाओं का काम पूरा हो चुका है तथा उसमें 50% की राशि का भुगतान भी हो चुका है कार्यपालक अभियंता के द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त सभी योजनाएं लगभग पूर्ण हो चुकी है उन्हें निर्देश दिया गया कि जिन जिन योजनाओं का काम अपूर्ण है स्ट्रेट शीघ्र ही पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
वर्तमान समय में लघु सिंचाई विभाग के द्वारा कुल 11 योजनाओं का विभाग को स्वीकृति एवं अनपढ़ की प्रक्रियाओं का प्रस्ताव भेजा गया है, जो अभी निविदा के प्रक्रिया में है
जिला अंतर्गत कुल 246 नलकूप हैं जिन्हें चालू रखने के लिए विद्युत की आवश्यकता है जिसके लिए राशि की आवश्यकता बताया गया है
कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिया गया है कि नलकूपों को विद्युत आपूर्ति करने विद्युत बी पत्रों के भुगतान हेतु राशि की उपलब्धता के संबंध में विभाग को अवगत कराना सुनिश्चित करें तथा सभी अकार्यरत नलकूपों को अविलंब संचालित करवना सुनिश्चित करें।

