कोचस (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय डेबरिया मे जाने का पक्की रास्ता नहीं होने के कारण बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने बताया कि पक्की रोड से चार सौ फीट दूरी स्थित मध्य विद्यालय है। जिसमें बारिश होने के बाद कच्ची रोड पे बिछूलन जैसी हो जाती है। जिस वजह से चालीस प्रतिशत बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय नहीं आ पाते हैं। उन्होंने कहा कई बार तो ऐसा घटना हुआ जब बारिश होने के बाद बच्चों को स्कूल आने में तथा पढ़ाई कर घर लौटने के दरमियान पैर फिसल कर गंभीर चोटें भी आ गई है आखिर इसका जिमेबार कौन है। सन 2012 मे नरेगा के तहत मिटी करण किया गया था लेकिन अभी तक पकी करण नहीं हो पाया। यहां बड़े-बड़े नेता व अधिकारि सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते है और दोबारा यहा झांकने तक भी नही आते कि बच्चे किस स्थिति में पढ़ने के लिए जाते है। यहां तक की कई बार हमने रास्ता संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्र भी लिखकर अवगत कराएं लेकिन आज तक कोई निवारण तथा सुनवाई नहीं हुई। आश्चर्यजनक बात यह है कि आज तक विद्यालय नल जल की व्यवस्था से वंचित है।
डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।
डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...
-
अरवल के 6 केन्द्रो पर होंगी बीपीएससी की परीक्षा अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट अरवल , बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला सम...
-
अखिल भारतीय ईट निर्माताओं ने दिया धरना अरवल से सेराज अख्तर की रिपोर्ट अरवल , अखिल भारतीय ईट निर्माता महासंघ एवं बिहार के निर्माता संघ के...