कोचस (रोहतास) हिन्दू सेवा समिति के बैनर तले स्थानीय सूर्य मंदिर परिसर में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से सोनू कुमार शर्मा को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू ने नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह समिति पिछले आठ वर्षों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निस्वार्थ भाव से समाजिक क्षेत्रों में बढ़ चढ़ कर सेवा देती रही हैं। बैठक में धीरज गुप्ता, निर्मल सिंह, राकेश सिंह, बिटू कुशवाहा, विकास गुप्ता, लालजी सिंह, अखिलेश दूबे, रोहित कुमार, सुनिल दूबे, रमेश सिंह, नरेंद्र जोशी व संतोष शर्मा सहित अन्य कई उपस्थित थे।
डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।
डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...
-
अरवल के 6 केन्द्रो पर होंगी बीपीएससी की परीक्षा अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट अरवल , बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला सम...
-
अखिल भारतीय ईट निर्माताओं ने दिया धरना अरवल से सेराज अख्तर की रिपोर्ट अरवल , अखिल भारतीय ईट निर्माता महासंघ एवं बिहार के निर्माता संघ के...