Tuesday, July 5, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा पर्यवेक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा पर्यवेक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण। 





रोहतास ब्यूरो प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट । 


सासाराम (रोहतास) रोहतास जिले के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा ज़िले में, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित" पर्यवेक्षण गृह "जिसमे विधि-विवादित किशोरों को संसिमित/आवासित कराया जाता है, का औचक निरीक्षण किया गया।

उक्त इंस्पेक्शन के क्रम में, जिलाधिकारी ने" पर्यवेक्षण गृह "के अधीक्षक, सुखनंदन प्रसाद गुप्ता को पर्यवेक्षण गृह के सुचारू रूप से संचालन हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह की साफ-सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं चौकसी बरती जाए।

जिलाधिकारी ने "पर्यवेक्षण गृह" में विद्युत एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था का भी  निर्देश दिया।

 जिलाधिकारी रोहतास ने अपने निरीक्षण के अवसर पर कहा कि पर्यवेक्षण गृह में आवासित किशोरों के समग्र मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु उन्हें खेल-कूद की सामग्रियां एवं पाठ्यपुस्तक भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाना है । उन्होंने प्रदत्त मेनू के अनुरूप भोजन प्रदान करने का भी निर्देश अधीक्षक को  दिया।

ज्ञातव्य है कि, सम्प्रति, पर्यवेक्षण गृह में कुल 31 बच्चे आवासित हैं।

जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय अधीक्षक के साथ-साथ प्रतिनियुक्त शिक्षक, आंतरिक सुरक्षा कर्मी , counsellor, housefather/केयरटेकर, पैरामेडिकल स्टाफ आदि उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...