Tuesday, July 5, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। 





रोहतास ब्यूरो प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। 



सासाराम (रोहतास) रोहतास जिले के  जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक गोपनीय कार्यालय कक्ष में की गई। जिसमे निम्न निर्णय लिए गए


1. श्याम पासवान ,पिता – स्व० शिवरतन पासवान भूतपूर्व कार्यालय परिचारी सिंचाई प्रमंडल डेहरी के नियुक्ति की अनुशंसा की गई

2. रागिनी कुमारी,पिता स्व विनोद प्रसाद श्रीवास्तव भूतपूर्व कार्यालय परिचारी जिला पशुपालन कार्यालय रोहतास के नियुक्ति की अनुशंसा की गई।

3. रंजीत कुमार सिंह परिचारी अंचल कार्यालय बिक्रमगंज के संविदा पर नियोजन की अनुशंसा की गई।

4. मृत चौकीदार के आश्रित  शिवशंकर कुमार तथा प्रमोद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा की गई।

5. स्वैच्छिक सेवानिवृति से संबंधित चयन समिति में संतोष पासवान की नियुक्ति की अनुशंसा की गई।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...