पुलिस अधीक्षक रोहतास आशीष भारती द्वारा चेनारी थाना पहुंचकर जनता दरबार में दर्जनों लोगों की भूमी सम्बंधी विवाद का किया गया निपटारा ।
रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट।
चेनारी (रोहतास) रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर जिले के सभी थाने एवं ओपी में दिनांक 02 जुलाई 2022 दिन शनिवार को जमीनी विवाद सुलझाने हेतु थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी की संयुक्त बैठक की गई। जिसमें कई पुराने मामला का निपटारा किये गये एवं शांती व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिशानिर्देश दिया गया। इसी क्रम में रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा स्वंम थाना परिसर पहुंचकर जनता की समस्या को सुना गया तथा समस्या के निराकरण हेतु कार्यवाही किया गया। इस दौरान जनता दरबार में एसडीपीओ सासाराम संतोष कुमार राय, एसडीएम सासाराम मनोज कुमार, चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार, चेनारी सीओ निशांत कुमार एवं एसआई नेहा कुमारी आदी मौजूद रहे।
