Sunday, July 3, 2022

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह में अरवल ज़िला से पांच हजार लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता शामिल होंगे - सत्येन्द्र रंजन ।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह में अरवल ज़िला से पांच हजार लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता शामिल होंगे - सत्येन्द्र रंजन ।  





लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान एवं  लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी के द्वारा आयोजित आगामी 05 जुलाई 2022 को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सह भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान के 76 वें जयंति के अवसर पर उनकी कर्मभूमि हाजीपुर सर्किट हाउस के सामने आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह के सफलता के लिए ज़िला मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वाचनालय भवन में अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के अध्यक्षता में प्रेसवार्ता आयोजित की गई । प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि  पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान देश सर्वमान्य नेता थे , उन्होंने शोषितों , पीडितों , दलितों , पिछड़ा , अति पिछड़ा , अल्पसंख्यक ,आर्थिक रूप से सवर्ण लोगो के हिमायती एवं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगो को सम्पूर्ण विकास के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करते रहे । स्वर्गीय रामविलास पासवान ब्यक्ति नही विचार थे , उनके ब्यक्तित्व एवं कृतियों को किसी जाति , धर्म , सम्प्रदाय में बांधकर नहीं रखा जा सकता है ।  वे अपने 52 वर्ष के संसदीय जीवन में  देश के विकास में अमिट छाप छोड़ी है , उन्होंने देश के छह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न मंत्रालयों में ईमानदारी पूर्वक कार्य निर्वहन करने में सफल रहे । आज देश के हर घर मे हर हांथ में मोबाईल पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान से जाना जाता है , उनके आदमकद प्रतिमा अनावरण एवं जयंति समारोह के सफलता के लिए प्रचार प्रसार एवं ज़िले के प्रमुख जगहों पर होडिंग लगाये जा रहे है । अरवल ज़िला से हाजीपुर में आदमकद प्रतिमा अनावरण एवं जयंति समारोह में पांच हजार लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता  शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगे । प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव विमल कुमारी , अनुसूचित जाति / जन जाति ज़िला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पासवान , ज़िला उपाध्यक्ष दिग्विजय नारायण सिंह , ज़िला महासचिव राजेन्द्र यादव , ज़िला महासचिव रामानन्द भगत , अरवल विधानसभा संगठन अध्यक्ष रमेश रजक , ज़िला सचिव सुनील कुमार , ज़िला कार्यकारिणी सदस्य विजय पासवान , कईल पासवान , चंद्र विजय पासवान ,  बीरेन्द्र कुमार सिंह , डॉक्टर शशि कुमार , अरवल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल हुए ।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...