Sunday, July 3, 2022

भारत पेट्रोलियम का उपक्रम मेसर्स वाई.एस.फ्यूल पार्क पेट्रिल पंप का हुआ उदघाटन ।

भारत पेट्रोलियम का उपक्रम मेसर्स वाई.एस.फ्यूल पार्क पेट्रिल पंप का हुआ उदघाटन ।




नासरीगंज (रोहतास)  नासरीगंज - सहार रोड स्थित ओसांव गांव के समीप पर भारत पेट्रोलियम का उपक्रम मेसर्स वाई.एस.फ्यूल पार्क पेट्रिल पंप का उदघाटन काराकाट विधायक अरुण सिंह,नोखा विधायक अनिता देवी,बीडीओ मो.जफर इमाम,नगर मुख्य पार्षद सुलेखा कुंवर,उप मुख्य पार्षद शबनम आरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर काराकाट विधायक व नोखा विधायक ने कहा कि यहां से पेट्रोल पंप की दूरी लंबी है,जिससे अचानक तेल समाप्त होने पर लोगों को कठिनाई होती थी जो अब नहीं होगी।मुख्य पार्षद ने कहा कि फ्यूल सब की आवश्यकता बन गया है।ऐसे में इसका सुदूर क्षेत्र में खुलना लोगों को सुविधा प्रदान करेगा।बीडीओ ने कहा कि पम्प खुलने से सभी को सुविधा होगी।संचालक सेवानिवृत्त एचएम हाजी शोहराब अंसारी व हाजी मोहिउद्दीन,एचएम नेसार अहमद ने बताया कि उक्त पम्प पर ग्राहकों के लिये सम्पूर्ण सुविधा उपलब्ध है।मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार,उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामूल हक,डिहरी मुखिया कृष्ण सिंह,जौहर अली बख्शी,संजय कुमार,कृष्णा बिहारी सिंह,एचएम बिंदु प्रसाद,कमलेश मणिराज,नेसार अहमद,शकील,बिडीसी साजिद अंसारी,हाजी सोहराबुद्दीन, हाजी मोहिउद्दीन, अखलाक अहमद,बच्चन प्रसाद,तुलसी उपाध्याय,मो.इश्तेयाक कामिल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...