Sunday, July 3, 2022

दो पक्षो मे हुई जमकर मारपीट आधा दर्जन लोग घायल ।

दो पक्षो मे हुई जमकर मारपीट आधा दर्जन लोग घायल ।

बिहार ...




कोचस (रोहतास) प्रखंड क्षेत्र के परसिया टोला व दुमदुमा गांव के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस आशय की जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस के प्रशासनिक पदाधिकारी डॉक्टर के पी सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो गांव के लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के परिजनों के द्वारा घायलों को पीएचसी लया गया। जहां दुमदुमा के दो लोगों को स्थिति चिंताजनक देखकर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। बाकी एक पक्ष के घायल सुरेश सिंह, विक्रम सिंह, गुड्डू सिंह, सुरेंद्र सीताराम सिंह, वही दूसरी पक्ष अरुण सिंह, पप्पू सिंह, संजय सिंह, लाल बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, परसिया टोला के रहने वाले है और इन लोगों का उपचार कर घर भेज दिया गया है। वही दोनो पक्ष के घायल लोगो के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दी गई है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...