पैर में पड़ रहे छाले फिर भी नहीं रोक पाए कदम
करपी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
करपी पटना गायघाट से गंगाजल लेकर आ रहे कांवरिये के पैरों में छाले पड़ने के बाद भी निरंतर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं बाबा दूधेश्वर नाथ कांवरिया सेवा समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघ्न पंडित शिवभक्तों की सेवा करने के लिए अपनी नैनो कार को कांवरिया एंबुलेंस बनाकर जहानाबाद से शांतिपुरम बाजार तक चिकित्सा सेवा पहुंचा रहे हैं. वहीं, डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर कांवरिया दल जमकर थिरक रहे हैं कांवड़ लेकर पटना गायघाट से लौट रहे कांवड़ियों का जोश चिलचिलाती धूप में भी कम नहीं हो रहा है. पैरों में पड़े छाले के बाद भी अरवल जहानाबाद एनएच 110 हाइवे पर बम-बम भोले की जयकार सुनाई दे रही है. कांवड़िए 2 किलो से 10 किलो तक की कांवड़ लेकर चल रहे हैं.
महिला कांवरिया बम सीता देवी पहली बार कांवड़ यात्रा के दौरान पैरों में छाले पड़े है
, तेज धूप है, लेकिन भोले की कृपा से हिम्मत बंधी रहती है और कदम आगे बढ़ते रहते हैं. पहले से ज्यादा सुविधाएं कांवड़ियों को मिलने लगी है लेकिन इस साल संख्या बड़ी है. भोलेनाथ की कृपा रहेगी तो हर साल कंवर यात्रा करूंगी. डॉ ज्योति के द्वारा जिनके पैरों में छाले पड़ हैं उन्हें रास्ते में चलता फिरता शिविर के माध्यम से छालों पर मरहम पट्टी की जा रही है. पैरों में पड़े छालों पर आस्था भारी पड़ रही है. कांवड़िये भजनों पर जमकर थिरक रहे हैं. तपती सड़क को देख समाजसेवी डॉ ज्योति ने अपने ऑटोमेटिक स्वचालित मशीन से कांवरियों की पैरों में ठंड जल का छिड़काव कर कांवरियों की कष्ट को कम करने का प्रयास कर रहे हैं. डॉ ज्योति के द्वारा दर्द निवारक होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है. इस मौके पर मौजूद ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुमन सिंह, इंडियन कुमार, रंजू सिंह, रविंद्र सिंह, निक्कू सोनी, जोगिंदर ठाकुर, राजकुमार पंडित आदि मौजूद थे.
