शोभा की वस्तु बन कर रह गई गएसरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट
कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
कलेर प्रखंड के ग्राम पंचायत उत्तरी कलेर के वार्ड संख्या 4 में सरकार द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। ग्राम पंचायत उतरी कलेर के वार्ड संख्या 4 के ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य की घोर लापरवाही की वजह से वार्ड संख्या 4 में हर घर नल का जल धरातल पर एक शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य एवं कनिया अभियंता के मिलीभगत के कारण ग्रामीणों को नल का जल नहीं मिल पा रहा है। और यही कारण है की पानी की टंकी थोड़ी सी हवा चलने से जमीन पर पलट गई। वही ग्रामीणों का कहना है कि पानी की किल्लत होने के कारण सभी लोगों को बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भरोसा था कि पीने का पानी तो उपलब्ध हो जाएगा लेकिन पूर्व वार्ड सदस्य के घोर लापरवाही के कारण सभी ग्रामीणों को पीने का पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिखित शिकायत भी किया है लेकिन काफी दिन गुजर जाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सवाल ये उठता है कि एक तरफ पीने का पानी का किला को लेकर सिंचाई के लिए उपयोग किया जा रहा मोटर को बंद किया जा रहा है तो दूसरी तरफ सात निश्चय नल जल योजना के तहत बनाया गया पानी टंकी भी अपने अतीत पर आंसू बहा रही हैं।
