Sunday, July 17, 2022

खरीफ किसान चौपाल नुक्कड़ नाटक का आयोजन.



खरीफ किसान चौपाल नुक्कड़ नाटक का आयोजन.




वंशी (अरवल)
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत सरकार भवन पंचायत भवन बलौरा जिंदापुर एवं पोंदिल  गांव में  रविवार को खरीफ किसान चौपाल नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.किसान चौपाल में प्रखंड तकनीकी सहायक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने  उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए किसानों की खेतों तक सिंचाई की गंभीर समस्या पर चर्चा किया. खेतों में उर्वरक खेतों में उपज पर विस्तार से चर्चा किया .इन दिनों पानी का लेयर काफी नीचे जाने से किसानों को धान का बिचड़ा कैसे बचाई जाएगी. इस पर चर्चा किया .मां सीता सेवा सदन के बैनर तले नुक्कड़ नाटक के टीम लीडर अखिलेश सिंह ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसल के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विस्तार से बतलाया कलाकारों ने किसानों को पराली नहीं जलाने अपील करते हुए भव्य नाटक कला प्रस्तुत किया नाटक कला प्रस्तुति देख उपस्थित किसानों ने कलाकारों को सराहना किया नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में टीम लीडर अखिलेश सिंह  गायक कलाकार सूरज संगम संतोष कुमार उमेश कुमार संतोष कुमार वही महिला 
कलाकार पूजा कुमारी एवं छोटी कुमारी अपनी कला प्रस्तुत कर किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही कई संदेशों को दिया. इस मौके पर समन्वयक  किसान सलाहकार समेतअन्य गण्य मान्य लोग उपस्थित थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...