Sunday, July 17, 2022

जिलाधिकारी रोहतास के आदेशानुसार बीती रात्री अवैध शराब निर्माण व सेवन करने वाले व्यक्तियों की धर-पकड़ हेतु चलया गया सघन छापेमारी अभियान

जिलाधिकारी रोहतास के आदेशानुसार बीती रात्री अवैध शराब निर्माण व सेवन करने वाले व्यक्तियों की धर-पकड़ हेतु चलया गया सघन छापेमारी अभियान


44 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास) उत्पाद विभाग के विभागीय निर्देश के आलोक में तथा जिलाधिकारी, रोहतास, धर्मेन्द्र कुमार के आदेशानुसार,कल दिनांक 16 जुलाई की रात्रि से आज दिनांक 17 जुलाई की सुबह तक, रोहतास जिले के सभी अनुमण्डल /प्रखंड क्षेत्रों, सुदूरवर्ती स्थानों, नगरीय तथा ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से शराब बनाने वालों तथा शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की धर- पकड़ हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान की खासियत ये रही कि इस अभियान का संचालन पूरी तरह से उत्पाद विभाग की महिला निरीक्षकों, सहायक निरीक्षकों तथा महिला आरक्षियों द्वारा किया गया।

रात भर चले इस अभियान में 44 वैसे व्यक्तियों को धर दबोचा गया जो अवैध शराब निर्माण में संलिप्त थे या शराब का सेवन किये थे।

अभियान के सफल समापन के पश्चात उक्त अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी रोहतास ने सहायक उत्पाद आयुक्त , रोहतास, सुश्री अमृता कुमारी को बधाई देते हुए अभियान दल में संलग्न सभी महिला पदाधिकारी/आरक्षी बलों की भी प्रशंसा की।

साथ ही, जिलाधिकारी रोहतास ने कहा कि अवैध रूप से शराब तैयार करने वालों तथा उसका सेवन करने वालों को कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर निरोधात्मक कार्रवाई अवैध शराब निर्माण एवं सेवन करने वालों पर की जाती रहेगी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...