Saturday, July 2, 2022

अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित ।

अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा आयोजित ।




सासाराम (रोहतास) जिला व्यवहार न्यायालय में शनिवार को अधिवक्ता विजय कुमार सिंह के निधन पर रोहतास जिला विधिज्ञ संघ एवं रोहतास बार एसोसिएशन के केन्द्रीय कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। दोपहर 1:30 बजे आयोजित उक्त शोक सभा की अध्यक्षता क्रमशः दोनों संघो के अध्यक्ष कन्हैया पांडेय एवं अश्विनी सिन्हा ने किया। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओ ने मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपने-आप को न्यायिक कार्यो से विरत रखा। बताते चलें कि सासाराम प्रखंड के गिजवाही निवासी स्वः विजय कुमार सिंह का बीते 30 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के वजह से निधन हो गया था। वे रोहतास बार एसोशिएशन से सदस्य के रूप साल 2011 में जुड़े थे। वहीं बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में भी मृत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर संघ के महासचिव कामेश्वर सिंह, अंगद सिंह, उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, वरीय अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, राममूर्ति सिंह, सीताराम गुप्ता, वंशीधर चौबे, शैलेंद्र चौबे, रामाशीश सिंह पहाड़ीया, मार्कण्डेय सिंह, राजेश कुमार, बृजेश कुमार सिंह, विजय प्रसाद गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, मित्रभान सिंह, डा महेश कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, राजन कुमार, हरेन्द्र सिंह, मदन कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र ओझा, संजय उपाध्याय, शैलेन्द्र चौबे सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...