विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बने छेदी राम ।
बिहार ...
सासाराम (रोहतास) जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पद पर शनिवार को एडीजे बाईस छेदी राम ने अपना योगदान दिया। बताते चलें कि इससे पुर्व एडीजे अमित राज इस पद पर कार्यरत थे जिनका तबादला कटिहार जिला व्यवहार न्यायालय में हो जाने के बाद उक्त पद रिक्त हो गया था। छेदी राम के उक्त पद पर योगदान देने के समय एडीजे धीरेंद्र मिश्रा, उमा शंकर, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, सीजेएम शक्ति धर भारती, उमेश राय सहित कई अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।
